Posts

Showing posts from April, 2021

विडम्बना

Image
"विडंबना "   भूमिका : यह रचना मेरे हृदय के बहुत निकट है| यह   कविता   मैंने अपनी स्नातक (ग्रेजुएशन) के दौरान नवभारत टाइम्स में छपी ख़बर से प्रभावित होकर रची| जिसमें गुजरात में आए भूकंप के बाद एक माँ तथा उसके नवज़ात शिशु को पूरे 5 दिनों बाद मकान के मलबे के ढ़ेर के नीचे से निकाला गया था| बाद में माँ से पूछने पर कि वो इतने दिनों तक बग़ैर कुछ खाये -पिये मलबे के ढ़ेर के तले आप स्वयं व अपने शिशु को कैसे जीवित रख सकीं ? माँ ने ईश्वर का धन्यवाद् करते हुए, जो बताया वो इतना विस्मयकारी व मार्मिक था (मेरे लिए,माँ के लिए नहीं), क्योंकि उसके लिए ये एक सामान्य कार्य था| जिसके कारण मेरे कवि हृदय (यदि आप लोग मुझे कवि कहलाने का आशीर्वाद इस रचना को पढ़ने के उपरांत देंगें) में उठते द्वंद्वों अपितु विचारों को मैंने अपनी   लेख नी द्वारा शब्दों का समूह बनाकर एक कविता कहने का प्रयास किया है| जानते हैं माँ ने क्या जवाब दिया ?"प्रारंभ में तो पहले दिन मैंने उसे अपना दूध पिलाकर उसकी भूख शांत करने की कोशिश की,किन्तु बाद में दूध आना बंद हो गया और भूख से बिलखता बालक देख मैंने अपनी तर्जनी उँगली जिसमें ...
Image
सकारात्मक कार्रवाई (ब्लैक हिस्ट्री ) अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकियों (अश्वेतों) के लिए समानता के विकास का इतिहास कई बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा है, इसके बाद इसके अंतर्गत कई छोटे -बड़े लाभ और कई सेट बैक भी हुए। आदतन गोरों द्वारा अश्वेतों को गुलाम रखने की, बदसुलूकी करने की रिवायत ने अमेरिका में गोरों के साथ सभी अश्वेतों को तुरंत समान नहीं होने दिया। तदुपरांत वर्तमान में हमने  इस सन्दर्भ में उठाये गए कई कानूनी कदमों के साथ-साथ सैकड़ों सामाजिक प्रयासों द्वारा काले एवं गोरे, बड़े और छोटे को धीरे-धीरे अमेरिकी समाज में आगे बढ़ते देखा। किन्तु आज के  इस नए दौर में, एक नई सदी में भी, नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई निरंतर जारी है। ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिकियों को अपने इतिहास में समाज को वास्तविक समानता के लिए नेतृत्व करने की आवश्यकता है और जैसाकि अमेरिकियों के इतिहास में भी रहा है। गुलामी के उन्मूलन ने अफ्रीकी अमेरिकी संस्कृति के लिए एक लंबे तथा कठिन संघर्ष की शुरुआत की,अमेरिकी सामान्य समाज का एक सच्चा-अच्छा और वास्तविक हिस्सा बनने के लिए, जिसका तात्पर्य वास्तविकरूप से अमेरिकी होना है। ऐसा इसल...